Last updated on March 19th, 2025 at 07:23 pm
Download Indian History question and Answer in Hindi Pdf
Indian History GK in Hindi MCQ PDF | भारतीय इतिहास प्रश्नोत्तर हिंदी पीडीएफ : प्रिय छात्रों, crackgovexam.com पर आपका हार्दिक स्वागत है! यह वेबसाइट उन छात्रों के लिए समर्पित है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अगर आप SSC CGL, CHSL, CPO, MTS, रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद उपयोगी है। आज हम आपके लिए Indian History question and Answer GK in Hindi MCQ PDF लेकर आए हैं, जिसमें 1999 से 2024 तक के महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं। यह पीडीएफ विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है जो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं।
📚 इस पीडीएफ में क्या शामिल है?
इस पीडीएफ में प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारतीय इतिहास के 3425+ महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। यह प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के वास्तविक पेपर्स से लिए गए हैं, जिससे यह पीडीएफ आपके लिए एक विश्वसनीय अध्ययन सामग्री बन जाती है।
प्राचीन इतिहास
पाषाण काल, सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल/वैदिक संस्कृति/वैदिक सभ्यता, महाजनपद काल, विदेशी आक्रमण, मगध का उदय, जैन धर्म, बौद्ध धर्म, शैव/वैष्णव धर्म, मौर्य साम्राज्य, मौर्योत्तर कालीन राजवंश:शुंग वंश, कण्व वंश, सातवाहन वंश, कलिंग का चेदि वंश, गुप्तोत्तर कालीन राजवंश: वर्धन वंश या पुष्यभूति वंश, मौखरी वंश (कन्नौज), प्रतिहार वंश, पाल वंश, चोल साम्राज्य, चालुक्य वंश, सातवाहन वंश|
मध्यकालीन इतिहास
गुलाम वंश (Slave Dynasty), खिलजी वंश (Khilji Dynasty), तुगलक वंश (Tughlaq Dynasty), सैय्यद वंश (Sayyid Dynasty), लोदी वंश (Lodi Dynasty), विजयनगर साम्राज्य (Vijayanagar Empire), बहमनी राज्य (Bahmani Kingdom), भक्ति एवं सूफी आंदोलन (Bhakti and Sufism Movement), बाबर (Babur), हुमायूँ (Humayun), शेरशाह सूरी (Shershah Suri), अकबर (Akbar), जहाँगीर (Jahangir), शाहजहाँ (Shah Jahan), औरंगजेब (Aurangzeb), दारा शिकोह, आजम शाह, बहादुर शाह प्रथम (क़ुतुबुद्दीन मुहम्मद मुआज्ज़म), जहांदार शाह (माज़ुद्दीन जहंदर शाह बहादुर), फर्रुखसियर, मुहम्मद शाह (रोशन अख्तर बहादुर), शाह आलम द्वितीय (अली गौहर), बहादुर शाह II या बहादुरशाह जफर, मुगल विविध, सिख धर्म, मराठा सम्राज्य|
आधुनिक भारत का इतिहास
भारत में यूरोपीय कंपनियों का आगमन, स्वतंत्र राज्य का उदय (Rise of Independent Kingdoms), आधुनिक भारत में शिक्षा का विकास (Development of Education in Modern India), भारत में समाचार पत्रों का विकास (Development of News Papers in India), 1857 का विद्रोह (Revolt of 1857), किसान/मजदूर/जनजाति आंदोलन (Peasants/Labour/Tribal Movements), सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन (Social and Religious Reform Movement), गवर्नर/गवर्नर जनरल/वायसराय (Govemor/Governor-General/Viceroy), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress), बंगाल विभाजन/स्वदेशी आंदोलन (Partition of Bengal/Swadeshi Movement), मुस्लिम लीग (Muslim League), होमरूल लीग आंदोलन (बाल गंगाधर तिलक or एनी बेसेन्ट), महात्मा गाँधी एवं उनके प्रारंभिक आंदोलन, रौलेट एक्ट और जलियांवाला बाग, असहयोग आंदोलन (Non Co-operation Movement), खिलाफत आंदोलन (Khilafat Movement), स्वराज पार्टी का गठन (Swaraj Party), साइमन कमीशन एवं नेहरू रिपोर्ट, सविनय अवज्ञा आंदोलन एवं दांडी यात्रा, गांधी-इरविन समझौता, गोलमेज सम्मेलन, सांप्रदायिक पंचाट और पूना समझौता, भारत छोड़ो आंदोलन, आजाद हिन्द फौज/सुभाष चन्द्र बोस (Azad Hind Fauj/Subhash Chandra Bose), सरदार वल्लभभाई पटेल तथा बारडोली सत्याग्रह, दिल्ली दरबार (Delhi Darbar), क्रिप्स मिशन (Cripps Mission), विदेशों में क्रांतिकारी आंदोलन (Revolutionary Movement in Foreign, क्रांतिकारी आंदोलन (Revolutionary Movement), कैबिनेट मिशन (Cabinet Mission), एटली घोषणा (Attlee Declaration), माउण्टबेटन योजना (Mountbatten Plan)|
इस पीडीएफ में निम्नलिखित परीक्षाओं के प्रश्न शामिल हैं:
✅ SSC CHSL 2024, SSC CPO 2024, SSC CGL 2024, SSC MTS 2024, SSC CPO 2023, SSC MTS 2023, SSC CGL 2023, SSC CHSL 2023
✅ SSC MTS 2022, SSC CHSL 2022, SSC CGL 2022, SSC CPO 2022
✅ SSC MTS 2021, SSC CHSL 2021, SSC CGL 2021
✅ SSC MTS 2020, SSC CGL 2020, SSC CHSL 2020, SSC CPO 2020
✅ SSC CHSL 2019, SSC CGL 2019, SSC CPO 2019, SSC MTS 2019
✅ SSC CHSL 2018, SSC CGL 2018, SSC CPO 2018
✅ SSC CHSL 2017, SSC CGL 2017, SSC CPO 2017
✅ SSC CGL 2016, SSC CHSL 2016, SSC CPO 2016
✅ SSC CGL (1999-2015), SSC CHSL (2010-2015), SSC CPO (2003-2015), SSC MTS (2011-2014)
🚀 यह पीडीएफ क्यों महत्वपूर्ण है?
यह भारतीय इतिहास प्रश्नोत्तर हिंदी पीडीएफ (History question and Answer in Hindi Pdf) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी है। इसमें वे सभी महत्वपूर्ण घटनाएं, ऐतिहासिक व्यक्तित्व और महत्वपूर्ण तिथियां शामिल हैं जो परीक्षा में अक्सर पूछी जाती हैं।
✅ परीक्षा में बार-बार पूछे गए प्रश्न:
अधिकांश प्रश्न अतीत में प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए हैं।
✅ आसान रिवीजन के लिए संरचित:
छात्रों को अध्ययन सामग्री व्यवस्थित रूप में दी गई है ताकि वे इसे कम समय में रिवाइज कर सकें।
🎯 यह पीडीएफ किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी है?
SSC CGL
SSC CHSL
SSC CPO
SSC MTS
रेलवे परीक्षाएं जैसे RRB ALP (Assistant Loco Pilot) और Railway Group-D
✅ इस पीडीएफ के प्रमुख लाभ:
🔹 3425+ महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह
🔹 वास्तविक परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों का समावेश
🔹 सुव्यवस्थित प्रारूप में प्रस्तुत सामग्री
🔹 शुरुआती और अनुभवी विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त
📥 यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और इतिहास में बेहतर स्कोर करना चाहते हैं, तो यह PDF आपके लिए आदर्श संसाधन है। इसमें शामिल प्रश्न न केवल आपकी तैयारी को मजबूत करेंगे, बल्कि आपको परीक्षा में सफलता दिलाने में मदद करेंगे। अभी इस PDF को डाउनलोड करें और अपनी तैयारी को नई ऊँचाई पर पहुँचाएँ! आपकी सफलता की शुभकामनाएँ!
इसे अवश्य पढ़े:
- => बौद्ध धर्म वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में
- => चोल वंश वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में
- => कुषाण वंश वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में
- => खिलजी वंश वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में
- => मुग़ल वंश वस्तुनिष्ठ प्रश्न हिंदी में
हम यह पीडीएफ केवल अभ्यर्थियों की सहायता के लिए साझा कर रहे हैं। अब आप History question and Answer in Hindi Pdf डाउनलोड कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि यह सामग्री आपकी परीक्षा की तैयारी में सहायक होगी। यदि आपको यह पीडीएफ पसंद आए, तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करना न भूलें, ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें। आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है। शुभकामनाएं!
Details of Indian History Previous Years (1999-2024) Question Bank
Book name- Indian History MCQ Question Bank Pdf
Language- Hindi
Size- 7 MB
No Of Page- 178
Format- PDF
This PDF Is Compiled By Crackgovexam.com Team
Notice:- Crackgovexam.com की लिखित अनुमति के बिना इसे किसी दूसरे वेबसाइट पर प्रकाशित न करे | बिना अनुमति के प्रकाशित करने वाला व्यक्ति इसकी क्षतिपूर्ति के लिए जिम्मेदार होगा |

History Pdf (3425+) In Hindi:- इस PDF में SSC CGL, CHSL, CPO, MTS का Questions शामिल किया गया है|
SSC Previous Years History Questions in Hindi | |
Exam Name & Year | Exam Date |
SSC MTS 2024 | 30-09-24 to 14-11-2024 |
SSC CGL 2024 | 9-9-2024 to 26-09-2024 |
SSC CHSL 2024 | 1-7-2024 to 11-7-2024 |
SSC CPO 2024 | 27-6-2024 to 29-6-2024 |
SSC CPO 2023 | 3-10-2023 to 5-10-2023 |
SSC MTS 2023 | 1-9-2023 to 14-9-2023 |
SSC CHSL 2023 | 2-8-2023 to 17-8-2023 |
SSC CGL 2023 | 14-7-2023 to 27-7-2023 |
SSC MTS 2022 | 2-5-2023 to 20-6-2023 |
SSC CHSL 2022 | 9-03-2023 to 21-03-2023 |
SSC CGL 2022 | 1-12-2022 to 13-12-2022 |
SSC CPO 2022 | 9-11-2022 to 11-11-2022 |
SSC MTS 2021 | 5-07-2022 to 26-07-2022 |
SSC CHSL 2021 | 24-05-2022 to 10-06-2022 |
SSC CGL 2021 | 11-4-2022 to 21-4-2022 |
SSC MTS 2020 | 5-10-2021 to 2-11-2021 |
SSC CGL 2020 | 13-8-2021 to 24-8-2021 |
SSC CHSL 2020 | 12-4-2021 to 19-4-2021 and 4-8-2021 to 12-8-2021 |
SSC CPO 2020 | 23-11-2020 to 26-11-2020 |
SSC CHSL 2019 | 17-3-2020 to 19-3-2020, 12-10-2020 to 16-10-2020, 19-10-2020 to 21-10-2020, 26-10-2020 |
SSC CGL 2019 | 3-3-2020 to 9-3-2020 |
SSC CPO 2019 | 9-12-2019 to 13-12-2019 |
SSC MTS 2019 | 2-8-2019 to 22-8-2019 |
SSC CHSL 2018 | 1-7-2019 to 11-7-2019 |
SSC CGL 2018 | 4-6-2019 to 19-6-2019 |
SSC CPO 2018 | 12-3-2019 to 16-3-2019 |
SSC CHSL 2017 | 4-3-2018 to 28-3-2018 |
SSC CGL 2017 | 5-8-2017 to 23-8-2017 |
SSC CPO 2017 | 1-7-2017 to 7-7-2017 |
SSC CHSL 2016 | 8-1-2017 to 8-2-2017 |
SSC CGL 2016 | 28-8-2016 to 11-9-2016 |
SSC CPO 2016 | |
SSC CGL 1999-2015 | |
SSC CHSL 2010-2015 | |
SSC CPO 2003-2015 | |
SSC MTS 2011-2014 |
यदि आप सिर्फ History PDF + Test खरीदना चाहते है तो Link पर क्लिक करें | BUY HISTORY PDF |
=> महत्वपूर्ण जानकारी : यदि आप 8 Subject का Package खरीदना चाहते है तो नीचे Package-1: Rs. 99, Package-2: Rs. 75 की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है| | |
Package- 1: Actual price RS. 199, Offer Price RS. 99 यदि आप SSC Exam (CGL, CHSL, CPO, MTS) का Previous Year, 8 PDF + Test (300+) का पैकेज खरीदना चाहते है तो मात्र 99 का पेमेंट करना होगा | RS. 99 में क्या-क्या मिलेगा :- | |
(1) History Pdf (कुल प्रश्न 3425) | (2) Polity Pdf (कुल प्रश्न 3050) |
(3) Geography Pdf (कुल प्रश्न 4700) | (4) Biology Pdf (कुल प्रश्न 2840) |
(5) Chemistry Pdf (कुल प्रश्न 1900) | (6) Physics Pdf (कुल प्रश्न 1540) |
(7) Economics Pdf (कुल प्रश्न 2130) | (8) Static Pdf (कुल प्रश्न 1250) |
=> Total Test: 300+ => Important Information : 1 Year तक Free Updated Pdf Provide किया जाएगा| Payment Method: => Click Here Buy Now 8 PDF + Test | |
यदि आप SSC के Previous Year का किसी एक Subject का PDF + Test खरीदना चाहते है तो Subject-wise Link नीचे दिया गया हैं| | |
Buy Static GK PDF (कुल प्रश्न 1250) | Buy Polity Pdf (कुल प्रश्न 3050) |
Buy History Pdf (कुल प्रश्न 3425) | Buy Biology Pdf (कुल प्रश्न 2840) |
Buy Geography Pdf (कुल प्रश्न 4700) | Buy Physics Pdf (कुल प्रश्न 1540) |
Buy Chemistry Pdf (कुल प्रश्न 1900) | Buy Economics Pdf (कुल प्रश्न 2130) |
Package- 2: Actual price RS. 125, Offer Price RS. 75 यदि आप Railway का Previous Year 7 PDF का पैकेज खरीदना चाहते है तो मात्र RS. 75 का पेमेंट करना होगा | RS. 75 में क्या-क्या मिलेगा :- | |
(1) History Pdf (कुल प्रश्न 2650) | (2) Polity Pdf (कुल प्रश्न 1500) |
(3) Geography Pdf (कुल प्रश्न 2800) | (4) Biology Pdf (कुल प्रश्न 2325) |
(5) Chemistry Pdf (कुल प्रश्न 2200) | (6) Physics Pdf (कुल प्रश्न 2275) |
(7) Economics Pdf (कुल प्रश्न 875) | |
=> Important Information : 1 Year तक Free Updated Pdf Provide किया जाएगा| Payment Method: | |
यदि आप सिर्फ Railway के Previous Year का किसी एक Subject का PDF खरीदना चाहते है तो Subject-wise Link नीचे दिया गया हैं| | |
Buy History Pdf (कुल प्रश्न 2650) | Buy Polity Pdf (कुल प्रश्न 1500) |
Buy Geography Pdf (कुल प्रश्न 2800) | Buy Biology Pdf (कुल प्रश्न 2325) |
Buy Chemistry Pdf (कुल प्रश्न 2200) | Buy Physics Pdf (कुल प्रश्न 2275) |
Buy Economics Pdf (कुल प्रश्न 875) |
इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
- 31 अक्टूबर 1940 को, द्वितीय विश्व युद्ध में भारत की जबरन भागीदारी के विरोध में व्यक्तिगत सत्याग्रह की पेशकश करने के लिए निम्नलिखित में से किसे गिरफ्तार किया गया था?
(a) सरदार वल्लभभाई पटेल
(b) सैफुद्दीन किचलू
(c) जवाहर लाल नेहरू
(d) सुभाष चंद्र बोस
Ans- c [SSC CHSL (1-7-2024) Shift-4] - पूर्वी भारत के पाल वंश के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(a) पाल वंश की स्थापना गोपाल (Gopala) ने की थी।
(b) धर्मपाल ने वलाभी विश्वविद्यालय (Valabhi university) की स्थापना की थी।
(c) पाल राजा बौद्ध धर्म के अनुयायी हुआ करते थे।
(d) देवपाल, गोपाल के पोते थे।
Ans- b [SSC CHSL (3-7-2024) Shift-3] - निम्नलिखित समाज सुधारकों में से किसके प्रयासों के कारण 1856 में पहला हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पेश किया गया और पारित किया गया?
(a) राधाकांत देब
(b) आत्माराम पांडुरंग
(c) राजा राम मोहन राय
(d) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
Ans- d [SSC CHSL (5-7-2024) Shift-2] - फिरोजशाह मेहता और केटी तेलंग के साथ 1885 में बॉम्बे प्रेसीडेंसी एसोसिएशन (Bombay Presidency Association) की स्थापना किसने की?
(a) बदरुद्दीन तैयबजी (Badruddin Tyabji)
(b) जाकिर हुसैन (Zakir Husain)
(c) ए. के. फजलुल हक (AK Fazlul Haq)
(d) बेहरामजी एम मालाबारी (Behramji M Malabari)
Ans- a [SSC CHSL (9-7-2024) Shift-2] - निम्नलिखित दिल्ली सल्तनत शासकों में से किसने दक्षिण भारत को जीतने के लिए मलिक काफूर के नियंत्रण में अपनी सेना भेजी थी?
(a) इल्तुतमिश
(b) अलाउद्दीन खिलजी
(c) कुतुब-अल-दीन ऐबक
(d) गयासुद्दीन बलबन
Ans- b [SSC CHSL (11-7-2024) Shift-4] - ___________ महात्मा फुले द्वारा लिखित और वर्ष 1873 में प्रकाशित जाति व्यवस्था की पहली आलोचना में से एक है।
(a) जाति का उन्मूलन
(b) भारत में जाति एवं प्रजाति
(c) गुलामगिरी
(d) गुलामी की कहानी
Ans- c [SSC CHSL (1-7-2024) Shift-2] - अपने ‘धन निष्कासन (Drain of Wealth)’ तर्क में, निम्नलिखित में से किसने कहा था कि ब्रिटेन भारत को पूरी तरह से खाली कर रहा है?
(a) दादाभाई नौरोजी
(b) लाला लाजपत राय
(c) बाल गंगाधर तिलक
(d) बदरुद्दीन तैयबजी
Ans- a [SSC CHSL (1-7-2024) Shift-3] - निम्नलिखित में से कौन-सा दिल्ली का पहला सुल्तान था जिसने खुद को ‘जिल-ए-इलाही’ के रूप में पेश किया था?
(a) इल्तुतमिश
(b) फिरोज़ शाह
(c) कुतुबुद्दीन एबक
(d) बलबन
Ans- d [SSC CHSL (5-7-2024) Shift-2] - मुस्लिम समुदाय के बीच एकता के प्रतीक के रूप में ओटोमन खलीफा (Ottoman Caliphate) को बचाने के लिए अली बंधुओं और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के नेतृत्व में चलाए गए अभियान का नाम क्या था?
(a) खिलाफत आंदोलन
(b) फ़राज़ी आंदोलन
(c) वहाबी आंदोलन
(d) अहमदिया आंदोलन
Ans- a [SSC CHSL (9-7-2024) Shift-3] - राष्ट्रकूट वंश के कृष्ण तृतीय ने चोल शासक परांतक प्रथम को पराजित करने के बाद दक्षिण भारत के किस शहर में एक विजय स्तंभ और एक मंदिर की स्थापना की?
(a) उदैयालुर
(b) तक्कोलम
(c) पूम्पुहार
(d) रामेश्वरम
Ans- d [SSC CPO (28-6-2024) Shift-2] - निम्नलिखित में से किसने 1902 में कहा था, “भारत पर उसके लाभ के लिए शासन नहीं किया गया, बल्कि उसके विजेताओं के लाभ के लिए शासन किया गया”?
(a) बाल गंगाधर तिलक
(b) लाला लाजपत राय
(c) एनी बेसेंट
(d) सरोजिनी नायडू
Ans- c [SSC CPO (28-6-2024) Shift-3] - ब्रिटिश शासन के दौरान निम्नलिखित में से किसे व्यापक रूप से भारतीयों के लिए ‘स्वर्ग में जन्मी सेवा’ के रूप में माना जाता था?
(a) भारतीय सिविल सेवा या आई.सी.एस.
(b) भारतीय न्यायिक सेवा
(c) ब्रिटिश भारतीय सेना
(d) बर्मा के मोर्चे पर सैन्य सेवा
Ans- a [SSC CPO (29-6-2024) Shift-3] - निम्नलिखित में से किसने पश्चिमी शिक्षा के प्रसार के लिए अलीगढ़ में मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना की थी?
(a) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(b) बदरुद्दीन तैयबजी
(c) सर सैयद अहमद खान
(d) सय्यद अमीर अली
Ans- c [SSC CPO (29-6-2024) Shift-3] - ज्योतिराव गोविंदराव फुले ने 1873 में मूर्तिपूजा और जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ने के लिए निम्नलिखित में से किसकी स्थापना की थी?
(a) आर्य समाज
(b) श्री नारायण गुरु धर्म परिपालन (SNDP) आंदोलन
(c) सत्यशोधक समाज
(d) यंग बंगाल आंदोलन
Ans- c [SSC CPO (3-10-2023) Shift-1] - वल्लभभाई पटेल और __________ ने खेड़ा में गांधी जी के गांवों के दौरे की व्यवस्था करके तथा किसानों को सरकार के खिलाफ मजबूती से खड़े होने के लिए प्रोत्साहित करके गांधी जी की सहायता की।
(a) मोहम्मद अली जिन्ना
(b) मोतीलाल नेहरू
(c) इंदुलाल याग्निक
(d) जमनालाल बजाज
Ans- c [SSC CPO (3-10-2023) Shift-1] - भारत में ब्रिटिश शासन के तहत, निम्नलिखित में से किस गवर्नर जनरल ने ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रशासन को पेशेवर, नौकरशाही और यूरोपीयकृत किया?
(a) लॉर्ड डलहौजी (Lord Dalhousie)
(b) लॉर्ड कैनिंग (Lord Canning)
(c) लॉर्ड कॉर्नवालिस (Lord Cornwallis)
(d) वारेन हेस्टिंग्स (Warren Hastings)
Ans- c [SSC CPO (3-10-2023) Shift-3] - निम्नलिखित में से किस बहमनी सुल्तान ने अपनी राजधानी गुलबर्गा से बीदर स्थानांतरित की थी?
(a) मुज़ाहिद शाह
(b) फिरोज शाह
(c) अहमद शाह
(d) हुमायूं
Ans- c [SSC CPO (4-10-2023) Shift-1] - ऐहोल में रावण फाड़ी गुफा (Ravana Phadi cave) और दुर्गा मंदिर (Durga Temple) किस राजवंश की स्थापत्य शैली को चित्रित करते हैं?
(a) विजयनगर
(b) चालुक्य
(c) होयसल
(d) पल्लव
Ans- b [SSC CPO (4-10-2023) Shift-1] - निम्नलिखित में से किस मौर्य राजा ने कलिंग युद्ध के बाद बौद्ध धर्म और उसके अहिंसा के सिद्धांत को अपना लिया था?
(a) दशरथ
(b) बिंदुसार
(c) अशोक
(d) चन्द्रगुप्त मौर्य
Ans- c [SSC CPO (4-10-2023) Shift-2] - मध्यकालीन भारत की भक्ति परंपरा से संबंधित वह राजपूत राजकुमारी निम्नलिखित में से कौन थी, जिसके गीत भगवान श्री कृष्ण को समर्पित थे?
(a) मीराबाई
(b) मुद्दुपलानी
(c) अक्का महादेवी
(d) लाल देद
Ans- a [SSC CPO (4-10-2023) Shift-2] - निम्नलिखित में से कौन-सा पद लॉर्ड कॉर्नवालिस द्वारा बंगाल में लागू की गई एक प्रणाली/व्यवस्था को इंगित करता है, जिसके तहत जमींदारों को एक निश्चित तिथि तक एक निश्चित राजस्व प्राप्त करने के लिए भूमि का कानूनी स्वामित्व प्रदान किया जाता था?
(a) रेयतवाड़ी व्यवस्था
(b) तालुकदारी व्यवस्था
(c) स्थायी बंदोबस्त
(d) महलवाड़ी व्यवस्था
Ans- c [SSC CPO (5-10-2023) Shift-1] - अष्टाध्यायी, व्याकरण पर एक संस्कृत ग्रंथ है, जिसकी रचना छठी से पाँचवीं शताब्दी ईसा पूर्व में _______ द्वारा की गई थी।
(a) विश्वामित्र
(b) पाणिनी
(c) पतंजलि
(d) अगस्त्य
Ans- b [SSC CPO (5-10-2023) Shift-1] - भारत में सल्तनत काल के निम्नलिखित शास्त्रीय कवियों में से किसने कव्वाली को लोकप्रिय बनाया था, जो संगीत की एक ऐसी शैली है, जिसका नाम अरबी शब्द ‘कौल (qaul)’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘बोलना’?
(a) जलाल-उद्-दीन मुहम्मद रूमी
(b) अमीर खुसरो
(c) शम्सुद्दीन मुहम्मद हाफिज
(d) निज़ामुद्दीन औलिया
Ans- b [SSC CPO (5-10-2023) Shift-3] - मुहम्मद बिन तुगलक ने चांदी के सिक्के के स्थान पर __________ नामक तांबे का सिक्का चलाया।
(a) रुपया
(b) टंका
(c) जीतल
(d) रूपक
Ans- c [SSC CGL (18-7-2023) shift-2] - भारत सरकार अधिनियम, __________ के अंतर्गत ब्रिटिश भारत में अँग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन समाप्त कर दिया गया था।
(a) 1857
(b) 1858
(c) 1856
(d) 1859
Ans- b [SSC CGL (18-7-2023) shift-4] - “इंडिया हाउस” एक क्रांतिकारी संगठन, श्यामजी कृष्ण वर्मा द्वारा भारतीय राष्ट्रवाद के प्रसार के लिए __________ में स्थापित किया गया था।
(a) सैन फ्रांसिस्को
(b) पेरिस
(c) लंदन
(d) सिंगापुर
Ans- c [SSC CGL (19-7-2023) shift-4] - अकबर के शासनकाल के दौरान __________ वह भूमि थी, जो तीन या चार वर्षों से बंजर पड़ी हो।
(a) बंजर
(b) परौती
(c) पोलाज
(d) चाचर
Ans- d [SSC CGL (21-7-2023) shift-1] - मौर्य स्तंभ शीर्ष में पाया गया था, जिसे सिंह शीर्ष (लायन कैपिटल) के नाम से जाना जाता है।
(a) बैराट
(b) सांची
(c) भाबरू
(d) सारनाथ
Ans- d [SSC CGL (27-7-2023) shift-3] - दक्कन में मराठों द्वारा वसूले जाने वाले भू-राजस्व के 25 प्रतिशत को __________ कहा जाता था।
(a) चौथ
(b) भोग
(c) भाग
(d) सरदेशमुखी
Ans- a [SSC MTS (2-05-2023) Shift-1] - निम्नलिखित में से किसने सल्तनत काल के दो मूल सिक्के – चाँदी का टंका (silver tanka)’ और ‘ताँबे का जीतल (copper jital)’ चलवाया था?
(a) अलाउद्दीन खिलजी
(b) इब्राहिम लोदी
(c) इल्तुतमिश
(d) कुतुबुद्दीन ऐबक
Ans – c [SSC MTS (2-05-2023) Shift-2] - किस युद्ध के कारण विजयनगर साम्राज्य का पतन हुआ?
(a) आर्कोट का युद्ध
(b) हल्दीघाटी का युद्ध
(c) तालीकोटा का युद्ध
(d) रायचूर का युद्ध
Ans- c [SSC MTS (3-05-2023) Shift-3] - निम्नलिखित में से चंद्रगुप्त द्वितीय के दरबार के नवरत्नों में से किसने ‘मंत्रशास्त्र (Mantrashastra)’ लिखा था?
(a) घटकर्पर (Ghatakarapara)
(b) अमरसिम्हा (Amarasimha )
(c) कालिदास (Kalidasa)
(d) वेताल भट्ट (Vetala Bhatta)
Ans- d [SSC MTS (12-05-2023) Shift-1] - भारत के किस स्वतंत्रता सेनानी ने लखनऊ में 1857 के प्रसिद्ध विद्रोह (सिपाही विद्रोह) का नेतृत्व किया था?
(a) बेगम हजरत महल
(b) अल्लूरी सीताराम राजू
(c) रानी लक्ष्मी बाई
(d) कस्तूरबा गांधी
Ans- a [SSC MTS (15-05-2023) Shift-1] - कंदरिया महादेव (Kandariya Mahadeva) मंदिर का निर्माण 999 ईस्वी में __________ वंश के राजा श्रंगदेव ने करवाया था।
(a) चोल
(b) पाल
(c) पल्लव
(d) चंदेल
Ans- d [SSC MTS (15-05-2023) Shift-3] - सुल्तान मुहम्मद गोरी ने सन् __________ में पृथ्वीराज तृतीय को हराया था।
(a) 1191
(b) 1195
(c) 1211
(d) 1192
Ans- d [SSC MTS (18-05-2023) Shift-3] - शिव नारायण अग्निहोत्री ने लाहौर में देव समाज की स्थापना कब की थी ?
(a) 1863
(b) 1892
(c) 1887
(d) 1876
Ans- c [SSC MTS (13-06-2023) Shift-1] - “खुदाई खिदमतगार (Khudai Khidmatgars)” नामक एक अहिंसक आंदोलन के संस्थापक कौन थे?
(a) खान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान
(b) मोहम्मद अली जिन्ना
(c) सी. राजगोपालाचारी
(d) महात्मा गांधी
Ans- a [SSC MTS (15-06-2023) Shift-2] - बौद्ध स्थापत्यकला के स्मारकों में प्रार्थना कक्षों को __________ कहा जाता था।
(a) चैत्य गृह
(b) स्तूप
(c) विहार
(d) पिश्तक
Ans- a [SSC MTS (15-06-2023) Shift-3] - किस लोदी शासक (1489 ई. से 1517 ई. से) का वास्तविक नाम निज़ाम खां था?
(a) सिकंदर लोदी
(b) बहलोल लोदी
(c) कुतुबुद्दीन मुबारक शाह
(d) इब्राहिम लोदी
Ans- a [SSC MTS (16-06-2023) Shift-1] - किस स्वतंत्रता सेनानी को भारतीय क्रांति की जननी (mother of the Indian revolution) के तौर पर जाना जाता है?
(a) मैडम भीकाजी कामा
(b) एनी बेसेंट (Annie Besant )
(c) सरोजिनी नायडू
(d) अरुणा आसफ अली
Ans- a [SSC MTS (16-06-2023) Shift-3] - __________ में देश भर के 72 प्रतिनिधियों ने बम्बई में सभा करके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का फैसला लिया।
(a) 1872
(b) 1885
(c) 1858
(d) 1890
Ans- b [SSC MTS (20-06-2023) Shift-1] - निम्नलिखित में से किस राजवंश ने विजयनगर राज्य की स्थापना की?
(a) संगम राजवंश
(b) सोम राजवंश
(c) नगम राजवंश
(d) तुलुव राजवंश
Ans- a [SSC CGL (1-12-2022) Shift-1] - ज्योतिबा फुले ने 1873 में ‘गुलामगिरी’ निम्नलिखित में से किस भाषा में लिखी थी ?
(a) हिन्दी
(b) गुजराती
(c) मराठी
(d) अंग्रेज़ी
Ans- c [SSC CGL (1-12-2022) Shift-2] - निम्नलिखित में से कौन सा शहर कावेरी डेल्टा में शासक विजयालय द्वारा बनवाया गया था?
(a) तिरूपुर
(b) मदुरै
(c) तिरुचिरापल्ली
(d) तंजावूर
Ans- d [SSC CGL (1-12-2022) Shift-3] - रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना __________ में हुई थी।
(a) 1940
(b) 1936
(c) 1925
(d) 1929
Ans- a [SSC CGL (1-12-2022) Shift-4] - निम्नलिखित में से कौन-सा ‘शासक-पूर्वाधिकारी’ का संयोजन दिल्ली सल्तनत के सन्दर्भ में सही है?
(a) अलाउद्दीन खिलजी – जलालुद्दीन खिलजी
(b) गयासुद्दीन तुगलक – मुहम्मद तुगलक
(c) जलालुद्दीन खिलजी अलाउद्दीन खिलजी
(d) मुहम्मद तुगलक – फ्रिरुज़ शाह तुगलक
Ans- a [SSC CGL (2-12-2022) Shift-1] - चोल वंश के अभिलेखों में वर्णित वेट्टी कर __________ रूप में लिया जाता था।
(a) जबरन श्रम
(b) फसलों
(c) भू-राजस्व
(d) नगदी
Ans- a [SSC CGL (2-12-2022) Shift-4] - मुगल शासक औरंगजेब की मृत्यु किस वर्ष में हुई थी?
(a) 1707
(b) 1703
(c) 1701
(d) 1705
Ans- a [SSC CGL (3-12-2022) Shift-2] - रविकीर्ति निम्नलिखित में से किस राजवंश के शासक के दरबारी कवि थे?
(a) पल्लव
(b) चोल
(c) चालुक्य
(d) चेर
Ans- c [SSC CGL (3-12-2022) Shift-4] - निम्नलिखित में से किस युग में चताल ह्यूक सबसे प्रसिद्ध पुरास्थलों में से एक था?
(a) नवपाषाण युग
(b) पुरापाषाण युग
(c) मध्यपाषाण युग
(d) ताम्रपाषाण युग
Ans- a [SSC CGL (5-12-2022) Shift-2] - अलीवर्दी खान की मृत्यु के बाद 1756 में बंगाल का नवाब कौन बना था?
(a) मुर्शीद कुली खान
(b) शान नवाब
(c) सिराज उद दौलाह
(d) निगम शान
Ans- c [SSC CGL (5-12-2022) Shift-4] - नागभट्ट निम्नलिखित में से किस राजवंश के राजा थे?
(a) रेड्डी
(b) प्रतिहार
(c) काकतीय
(d) वर्धन
Ans- b [SSC CGL (6-12-2022) Shift-3] - निम्नलिखित में से कौन सा राजवंश “त्रिपक्षीय संघर्ष” का हिस्सा नहीं था, जो एक विशेष रूप से वांछनीय क्षेत्र कन्नौज पर नियंत्रण करने के लिए सदियों तक लड़ी गई?
(a) कदंब
(b) राष्ट्रकूट
(c) गुर्जर-प्रतिहार
(d) पाल
Ans- a [SSC CGL (7-12-2022) Shift-1] - निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र चालुक्यों की राजधानी थी?
(a) कोलार
(b) कांचीपुरम
(c) ऐहोल
(d) रायचूर
Ans- c [SSC CGL (7-12-2022) Shift-4] - विश्वभारती विश्वविद्यालय के संस्थापक निम्नलिखित में से कौन थे?
(a) लाला हरदयाल
(b) स्वामी विवेकानंद
(c) रविंद्रनाथ टैगोर
(d) मदन मोहन मालवीय
Ans- c [SSC CGL (8-12-2022) Shift-1] - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दूसरे अधिवेशन में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया था?
(a) 434
(b) 190
(c) 212
(d) 628
Ans- a [SSC CGL (7-12-2022) Shift-2] - वॉरेन हेस्टिंग्स किस वर्ष भारत के पहले गवर्नर जनरल बने थे?
(a) 1767
(b) 1773
(c) 1757
(d) 1783
Ans- b [SSC CGL (7-12-2022) Shift-3] - हड़प्पा के लोग भारत में वर्तमान से सोना लाते थे।
(a) तेलंगाना
(b) केरल
(c) तमिलनाडु
(d) कर्नाटक
Ans- d [SSC CGL (8-12-2022) Shift-4] - निम्नलिखित में से हड़प्पा सभ्यता का कौन सा पुरास्थल बोलन दर्रे के पास स्थित है?
(a) मेहरगढ़
(b) गुफ्काल
(c) चिरौंद
(d) कोल्डिहवा
Ans- a [SSC CGL (9-12-2022) Shift-4] - जियाउद्दीन बरनी ने अपना वृतांत पहली बार 1356 में और दूसरी बार इसके वर्ष बाद लिखा था।
(a) दो
(b) पाँच
(c) तीन
(d) आठ
Ans- a [SSC CGL (12-12-2022) Shift-3] - निम्नलिखित में से किसने 1266 से 1287 के बीच भारत में शासन किया?
(a) आराम शाह
(b) शम्सुद्दीन इल्तुतमिश
(c) गयासुद्दीन बलबन
(d) कुतुबुद्दीन ऐबक
Ans- c [SSC CGL (13-12-2022) Shift-3] - अगस्त 1907 में मैडम भीकाजी कामा विदेशी धरती पर भारतीय ध्वज फहराने वाली पहली व्यक्ति बनीं। उन्होंने में भारतीय ध्वज फहराया।
(a) पोलैंड
(b) जर्मनी
(c) स्वीडन
(d) बेल्जियम
Ans- b [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1] - बक्सर का युद्ध हेक्टर मुनरो के नेतृत्व वाली ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की कमान के अधीन सेनाओं और की संयुक्त सेनाओं के बीच हुआ था।
(a) मीर जाफर, मुगल सम्राट बहादुर शाह II शुजाउद्दौला
(b) मीर कासिम, मुगल बादशाह शाह आलम और अवध के शुजाउद्दौला
(c) मीर जाफर, सिराजुद्दौला और मुगल बादशाह शाह आलम II
(d) सिराजुद्दौला, शुजाउद्दौला, मुगल बादशाह शाह आलम II
Ans- b [SSC CPO (9-11-2022) Shift-1] - निम्नलिखित में से किस स्थान पर 7 अगस्त 1905 को स्वदेशी आंदोलन की औपचारिक घोषणा की गई थी?
(a) कलकत्ता टाउन हॉल
(b) कनाई धर लेन, कलकत्ता
(c) वेलिंगटन स्क्वायर, कलकत्ता
(d) बंगाल नेशनल कॉलेज, कलकत्ता
Ans- a [SSC CPO (9-11-2022) Shift-2] - त्रिपक्षीय संघर्ष, जिसे कन्नौज ट्राइएंगल वार के रूप में भी जाना जाता है, 8वीं और 9वीं शताब्दी में इन तीन महान भारतीय राजवंशों में से किस के बीच हुआ था?
(a) पाल, प्रतिहार और राष्ट्रकूट
(b) चोल, प्रतिहार और राष्ट्रकूट
(c) पांड्य, प्रतिहार और राष्ट्रकूट
(d) परमार, चौहान और गहड़वाल
Ans- a [SSC CPO (10-11-2022) Shift-1] - ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे स्वशासित उपनिवेशों के मॉडल पर ब्रिटिश साम्राज्य के भीतर ‘स्वराज्य’ या स्वशासन के दावे को 1905 में कांग्रेस के मंच से किसने सामने रखा था?
(a) बिपिन चंद्र पाल
(b) गोपाल कृष्ण गोखले
(c) दादाभाई नौरोजी
(d) लाला लाजपत राय
Ans- b [SSC CPO (10-11-2022) Shift-2] - किस बहमनी शासक ने महमूद गवान (Mahmud Gawan) को ‘व्यापारियों के प्रमुख’ या ‘मलिकुत-तुज्जार’ (Malikut-Tujjar) की उपाधि प्रदान की?
(a) हुमायूं शाह
(b) फ़िरोज़ शाह
(c) मुहम्मद शाह
(d) अलाउद्दीन हसन बहमन शाह
Ans- a [SSC CPO (11-11-2022) Shift-1] - आर्य समाज की स्थापना स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा __________ में की गई थी।
(a) 1863
(b) 1875
(c) 1885
(d) 1873
Ans- b [SSC CPO (11-11-2022) Shift-3] - निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
(a) 1793 में कॉर्नवॉलिस कोड (कॉर्नवालिस संहिता) लागू किया गया था।
(b) 1776 में बॉम्बे से ठाणे के लिए पहली रेल सेवा शुरू हुई थी।
(c) 1775 में प्लासी के युद्ध में सिराज उद-दौला को हराया गया था।
(d) 1774 में सर विलियम्स जोन्स ने एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना की थी।
Ans- a [SSC CHSL (5-8-2021) Shift-3] - सितंबर 1923 में कांग्रेस के विशेष अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की और जो 35 वर्ष की आयु में कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने वाले सबसे युवा व्यक्ति बने?
(a) बाल गंगाधर तिलक
(b) महादेव गोविंद रानाडे
(c) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(d) राम मनोहर लोहिया
Ans- c [SSC CHSL (6-8-2021) Shift-1] - 711 ईस्वी में, अरब सेनापति _________ ने सिंध पर विजय प्राप्त की थी, जो खलीफा के क्षेत्र का एक हिस्सा बन गया।
(a) मुहम्मद गोरी
(b) कुतुब-उद-दीन ऐबक
(c) मुहम्मद बिन कासिम
(d) मुहम्मद बिन तुगलक
Ans- c [SSC CHSL (9-8-2021) Shift-3] - 1931 के गांधी-इरविन समझौते का परिणाम क्या रहा?
(a) भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के लिए निष्पक्ष सुनवाई किए जाने पर सहमति बनी।
(b) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सविनय अवज्ञा आंदोलन को समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की।
(c) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बंगाल के शांतिपूर्ण विभाजन पर सहमत हुई।
(d) भारतीय प्रांतीय चुनावों की घोषणा की गई।
Ans- b [SSC CHSL (13-4-2021) Shift-3] - मुगल प्रशासन के संदर्भ में, ‘अबवाब’ की सबसे उपयुक्त परिभाषा क्या है?
(a) सुशासन के लिए पुरस्कार
(b) जमीन पर मूल लगान से अधिक और अतिरिक्त लगाया जाने वाला कर
(c) दरबार का विदूषक
(d) सरकारी खजाने का मुंशी
Ans- b [SSC CHSL (16-4-2021) Shift-3] - निम्नलिखित में से किसने, भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बॉम्बे के गोवालिया टैंक मैदान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ध्वज फहराया था?
(a) अरुणा आसफ अली
(b) कनकलता बरुआ
(c) लक्ष्मी सहगल
(d) भीकाजी रूस्तम कामा
Ans- a [SSC CHSL (12-10-2020) Shift-1] - किस भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ ने ब्राह्मणवाद के विरुद्ध स्वाभिमान आंदोलन (Self-Respect Movement) या द्रविड़ आंदोलन (Dravidian Movement) का नेतृत्व किया?
(a) इरोड वेंकटप्पा रामासामी (Erode Venkatappa Ramasamy)
(b) पी. थियागराय चेट्टी (P Theagaraya Chetty)
(c) सी. राजगोपालाचारी (C Rajagopalachari)
(d) सी. अन्नादुरै (C Annadurai)
Ans- a [SSC CHSL (13-10-2020) Shift-1] - भारतीय राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ पहली बार किसी राजनीतिक अवसर पर कब गाया गया था?
(a) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन 1896
(b) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन 1900
(c) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन 1903
(d) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन 1911
Ans- a [SSC CHSL (16-10-2020) Shift-1] - ‘दिल्ली चलो’ और ‘तुम मुझे खून दो और मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ के नारे किसने दिए?
(a) सुभाष चंद्र बोस
(b) मोहनदास करमचन्द गांधी
(c) जवाहर लाल नेहरू
(d) सरदार वल्लभ भाई पटेल
Ans- a [SSC CHSL (19-10-2020) Shift-3] - निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य लार्ड कर्जन के समयकाल में नहीं हुई?
(a) बंगाल विभाजन
(b) भारत लोक सेवा मंडल का गठन
(c) अकाल आयोग का गठन
(d) हंटर आयोग का गठन
Ans- d [SSC CHSL (7-3-2018) Shift-1] - सन 1928 में कोलकत्ता में अखिल भारतीय मजदूर एवं किसान पार्टी के अध्यक्ष कौन चुने गये?
(a) एम. एन. जोगलेकर
(b) श्रीपाद अमृत डांगे
(c) साहेल सिंह जोश
(d) मुजफ्फर अहमद
Ans- c [SSC CHSL (13-3-2018) Shift-1] - निम्नलिखित में से किसने भारत में पहला नियमित व्यापार संघ संचालित किया था?
(a) एम. एन. लोखांडे
(b) बी. पी. वाडिया
(c) शशिपद बनर्जी
(d) एन. एम. जोशी
Ans- b [SSC CHSL (16-3-2018) Shift-3] - निम्नलिखित में से किसके शासनकाल में ह्वेनसांग ने पल्लवों की राजधानी कांचीपुरम का भ्रमण किया था?
(a) महेंद्र वर्मन I
(b) महेंद्र वर्मन II
(c) नरसिंह वर्मन I
(d) परमेश्वर वर्मन II
Ans- c [SSC CHSL (26-3-2018) Shift-3] - कोलकत्ता के विक्टोरिया मेमोरियल का __________ द्वारा निर्माण किया जाना प्रस्तावित किया गया था|
(a) लॉर्ड कैनिंग
(b) जॉर्ज कर्जन
(c) विलियम हेस्टिंग्स
(d) लॉर्ड विलियम बैंटिक
Ans- b [SSC CHSL (13-1-2017) Shift-1] - किस स्मारक से, गौतम बुद्ध ने दुनिया के लिए बौद्ध धर्म के अपने दिव्य ज्ञान का प्रचार किया था?
(a) हुमायूँ का मकबरा
(b) महाबोधि मंदिर समूह
(c) कुतुब मीनार
(d) लालकिला परिसर
Ans- b [SSC CHSL (17-1-2017) Shift-3] - किस विश्व विरासत स्मारक को “मुगल वंश के कब्रिस्तान” के रूप में लोकप्रियता प्राप्त हुई है?
(a) हुमायूँ का मकबरा
(b) महाबोधि मंदिर समूह
(c) कुतुब मीनार
(d) लाल किला परिसर
Ans- a [SSC CHSL (21-1-2017) Shift-2]
You can also Download:
Join Telegram Group | Click Here |
3425+ History MCQ PDF (Hindi) | Click Here |
1540+ Physics MCQ PDF (Hindi) | Click Here |
2840+ Biology MCQ PDF (Hindi) | Click Here |
3050+ Indian Polity MCQ PDF (Hindi) | Click Here |
General Science MCQ PDF (Hindi) | Click Here |
4700+ Geography MCQ PDF (Hindi) | Click Here |
2130+ Indian Economics MCQ PDF (Hindi) | Click Here |
1900+ Chemistry MCQ PDF (Hindi) | Click Here |
हमने आपके लिए History MCQ Objective Questions PDF Hindi साझा की है, जो विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC CGL, SSC CHSL, SSC CPO, SSC MTS, रेलवे परीक्षाओं जैसे RRB ALP (असिस्टेंट लोको पायलट) और रेलवे ग्रुप-D के लिए बेहद उपयोगी है। अगर आप इस History MCQ Objective Questions PDF Hindi में दिए गए प्रश्नों का नियमित रूप से अभ्यास करते हैं, तो यह निश्चित रूप से आपकी तैयारी को मजबूत बनाएगा। ये प्रश्न न केवल आपकी ज्ञानवर्धन करेंगे, बल्कि आपको SSC-CGL, SSC-CHSL, SSC CPO, SSC MTS, और FCI (भारतीय खाद्य निगम) जैसी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में भी मददगार साबित होंगे। सफलता के लिए निरंतर अभ्यास और समर्पण आवश्यक है। इस पीडीएफ को अच्छे से पढ़ें, अभ्यास करें और अपनी कमजोरियों पर कार्य करें। यदि आपके मन में History question and Answer in Hindi Pdf से संबंधित कोई प्रश्न है, तो आप नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं।
यदि आपको यह History question and Answer in Hindi Pdf उपयोगी लगा हो, तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, Twitter, WhatsApp, और Google Plus पर साझा करना न भूलें। इससे आपके मित्र भी इस महत्वपूर्ण सामग्री का लाभ उठा सकेंगे। आपकी सफलता के लिए शुभकामनाएं!
Please provide in English
Thanks bhut hi helpful PDF hai..
Thanks bhut hi helpful pdf h